Ticker

6/recent/ticker-posts

PhonePe से हेल्थ इंसुरेन्स कैसे लें? | How to Get Health insurance from PhonePe

डिजिटल पेमेंट ऐप फोनपे ने अपने ऐप पर अब हेल्थ इंश्योरेंस सर्विस लॉन्च कर दी है, अगर आप अपने लिए स्वास्थ बीमा लेने की सोचे रहे तो आप PhonePe से डायरेक्ट हेल्थ इंसुरेन्स ले सकते है, हेल्थ इंश्योरेंस हमारे काम तब सब से ज्यादा आता है जब किसी दुर्घटनावस या गंभीर बिमारी से हम अस्पताल मे भर्ती हो जाते है तब ये इंश्योरेंस हमारे सारे मेडिकल खर्चों का भुगतान करता है अगर आप नही जानते है की PhonePe से हेल्थ इंसुरेन्स कैसे लें ( How to Get Health insurance from PhonePe) सकते है तो इस आर्टिकल के जरिए हम आपको phonepe से health insurance kaise le इसके संबंधित पूरी जानकारी देगें। 

फोनपे का इस्तेमाल 25 करोड़ से ज्यादा यूजर कर रहे है ऐसे में अब उन यूजर के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेने का भी फीचर आ गया है, फोन पे आपको कम सालाना प्रीमियम अमाउंट पर ज्यादा insurance cover सम एश्योर्ड अमाउंट देता है, आपको बता दे की फोन पे खुद हेल्थ इंश्योरेंस नहीं बेचता कंपनी ने लगभग सभी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के साथ Tie-up करके रखी है यूजर अपने पसंदीदा कंपनी से डायरेक्ट स्वास्थ बीमा खरीद सकते है।



Phonepe Health Insurance

डिजीटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पेश करने वाला PhonePe पहला कंपनी है, इस सर्विस के लांच होने से लोगो के लिए हेलथ पॉलिसी खरीदना आसान हो गया है वो फोन पे से HDFC ERGO, Care health, Bajaj Allianz, Star Health, Aditya Birla Health, Reliance General Insurance जैसी टॉप इनसर्नेस कंपनियों के हेल्थ प्लान बिना बिना अपना स्वस्थ चेकअप किए खरीद सकते हैं।

फोन पे से हेल्थ इंश्योरेंस लेने के लिए स्वास्थ टेस्टिंग के प्रोसेस से नहीं गुजरना पड़ेगा और आपको बीमा खरीदने के लिए बहुत कम डॉक्यूनेट्स देने होंगे इसके अल्वा बीमा लेने के लिए आपको एजेंट की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी और नहीं ब्रांच के चक्कर काटने होंगे आपको बस अपना नाम, लिंग, उम्र और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरके पॉलिसी खरीद सकते हैं।।

फोन पे से हेल्थ इंश्योरेंस क्यो लेना चाहिए

हेल्थ इन्शुरन्स प्लान हमारे मेडिकल एमर्जेन्सी के वक्त बहुत कम आता है अगर हम किसी कारणवश हॉस्पिटल मे एडमिट हो जाते है तो वहां का सारा खर्च इंश्यार्नेस कंपनी देती है इसके अल्वा हमे हॉस्पिटल मे भर्ती होने से पहले का pre Hospitalisation कवर भी मिलता और हॉस्पिटल में भर्ती होने से डिस्चार्ज होने के बाद post हॉस्पिटलाइजेशन का भी खर्च मिलता है आपको कितने रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर चहिए ये आपको पॉलिसी लेने वक्त तय करना होता है उसी के अनुसार आपको सालाना प्रीमियम अमाउंट जमा कारण होता है।

हेल्थ इंश्योरेंस लेना लोगो के थोड़ा कन्फ्यूजिंग हो जाता है क्योंकि इतने सारे कंपनी है उनके अलग-अलग प्लांस है इसी कारण लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा प्लान ले इसी समस्या फोनपे खत्म करता है करता है। 

आपको वहा पर बहुत सारे टॉप कंपनियों की हेल्थ इंश्योरेंस मिल जाती है आपको बस अपना age सलेक्ट करना है और कितना रूपए का हेलथ कवर चाहिए वो सलेक्ट करना है उसी के अनुसार आपको कंपनी और उसके प्रीमियम अमाउंट की डिटेल मिल जायेगी बस आप जिस कंपनी का पॉलिसी लेने चाहते है उसे सेलेक्ट करे और प्लान बेनिफ्ट्स पढ़ ले और कंपनी सलेक्ट करके पॉलिसी ले ले आपको हर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान मे COVID-19 से होने वाले बिमारी का भी कवर मिल जाएगा।

Phonepe Health Insurance Benefit

फोनपे से हेल्थ इंश्योरेंस लेने पर आपको यह कॉमन बेनिफिट सभी प्लान में मिलेंगे जैसे कि:

       कैशलैस क्लेम अप्रूवल आपको 39 मिनट से लेकर 120 मिनट के अंदर मिल जाता है सभी कंपनियों की अप्रूवल टाइम अलग अलग है लेकिन रेंज यही है सबसे काम समय मे HDFC ERGO 39 मिनट मे अप्रूव करती है।

       HDFC ERGO, Care health, Bajaj Allianz, Star Health, Aditya Birla Health, Reliance General Insurance आदि इन सभी कंपनियों का क्लेम रेश्यो 90 to 99.8% है।

       Hospitalisation का सारा खर्च मिलेगा फिर चाहें वो बीमारी से हुए हो या एक्सीडेंट से।

       30 पहले तक का pre Hospitalisation खर्च भी हर प्लान मे कवर होगा।

       हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के 60 दिन बाद तक पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन खर्च का भी कवर मिलेगा।

       फोन पे से हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त कुछ कंपनियां हॉस्पिटल के Room Rent पर मैक्सिमम 5000 तक देती है कुछ कंपनियां रूम रेंट पर कोई मैक्सिमम लिमिट कैप नहीं रखती इंश्योरेंस लेने से पहले आप एक बार प्लान बेनिफिट्स में यह चीज पढ़ ले।

       सभी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान एंबुलेंस का भी कवर प्रदान करती है।

       आप सभी प्लान को लाइफ टाइम रिन्यू करवा सकते है।

       सभी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान pre existing illness भी कवर करती है।

       आप अगर 5 लाख रुपए की हेल्थ इंश्योरेंस लेते हो तो आपकों 3800 से 5000 रुपए तक वन टाइम yearly premium अमाउंट देना होगा। ये प्रीमियम राशि हर कंपनी के लिए अलग हो सकती है। इसमें आपको एक साल मे 5लाख रूपए तक मेडिकल कवर मिल जायेगा।

       इसके बाद आपको अगले साल फिर से रिन्यू करवाना होगा सालाना renewa अमाउंट पे करके अगर आप एक साल के अंदर कोई क्लेम नही करते तो कंपनी आपको एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देती है।

 

फोन पे से हेल्थ इंश्योरेंस लेने वक्त कंपनी की प्लान बेनिफिट्स पढ़ ले सभी आपको उपर बताए गए कॉमन फीचर्स मिल जायेंगे लेकिन हर कंपनी के हेल्थ प्लान मे अपनी कुछ स्पेशल बेनिफिट्स होती है।

PhonePe से हेल्थ इंसुरेन्स कैसे लें

फ़ोन पे से हेल्थ इंश्योरेंस लेने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें

 

       STEP 1: सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन मे PhonePe App ओपन करना है उसके बाद नीचे Insurance वाले सेक्शन पर क्लिक करे।

       STEP 2: अब आपको Health वाले सेक्शन मे Health++ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

       STEP 3: अब आपको आरोग्य संजीवनी लिखा हुआ उपर मे दिखेगा। वहां पर आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे आप किसके लिए हेलाथ इंश्योरेंस लेना चाहते है।

       STEP 4: अगर आप अपने लिए हेल्थ पॉलिसी लेना चाहते है तो myself पर क्लिक करे और अपना date of birth सलेक्ट करे इसके बाद Proceed पर क्लिक कर दे। वहां पर आपको Spouse, Children, Parents' and in law का भी ऑप्शन मिल जायेगा। आप चाहें तो पति या पत्नी और बच्चों का एक साथ सलेक्ट करके फैमिली पॉलिसी भी ले सकते है।

       STEP 5: आपको कितने अमाउंट तक 1 साल के लिए हेल्थ कवर चहिए।

       STEP 6: मान लीजिए आपको 5 लाख का हेल्थ कवर चहिए तो वो अमाउंट डालकर अपने सहर का पिनकोड डालकर proceed पर क्लिक कर दे। अब आपके सामने बहुत सारी कंपनियों के प्लान और प्रीमियम अमाउंट की डिटेल सामने आ जाएगी।

       STEP 7: आपको इसमें जिस कंपनी का पॉलिसी लेना है उसके प्लान को सेलेक्ट करले उदाहरण के तोर हमने star Health Insurance select कर लिजिए और नीचे proceed to add detail पर क्लिक कर दीजिए।

       STEP 8: अब आपको अपना Name date of birth और Gender सलेक्ट करना होगा और Save and next पर क्लिक करना होगा।

       STEP 9: अब आपको अपना एड्रेस डालना है, और नीचे nominee का नाम, उसका डेट ऑफ बर्थ सलेक्ट करके save and नेक्स्ट पर क्लिक करना है।

       STEP 10: अब आपके सामने हेल्थ डिक्लेरेशन यहां पर आपको दिए गए बीमारी की लिस्ट मे से कोई बीमारी है तो yes पर क्लिक करे नही तो No पर क्लिक करके आगे बढ़े।

       STEP 11: अब अपने जो डिटेल भरी उसे रिव्यु करें और चेक बॉक्स को भरकर आगे पेमेंट पेज पर जाएं।

       STEP 12: अब आपको पॉलिसी लेने के लिए सालाना प्रीमियम अमाउंट जमा करना होगा।

 

इसके बाद आपके email पर पॉलिसी सर्टिफिकेट भेज दिया जायेगा और आपका हेल्थ इंश्योरेंस हो जायेगा।

 

Note: आप जितने ज्यादा अमाउंट का हेल्थ कवर लेंगे उतना ही ज्यादा सालान प्रीमियम देना होगा, अगर सिर्फ अपने लिए लेंगे तो कम प्रीमियम देना होगा वही अगर पूरी फैमिली जिसमे आप अपने माता पिता को भी add करेंगे तो थोड़ा ज्यादा प्रेनियम देना होगा। आपको 1 साल के लिए मेडिकल कवर मिलेगा हर साल आपको रिन्यू करवाना होगा सेम अमाउंट देकर। पॉलिसी लेने से पहले उस कंपनी की प्लान बेनिफिट्स जरूर पढ़ ले।

Post a Comment

0 Comments